1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. धनबाद: BCCL वाशरी का 100 फीट ऊंचा साइलो प्लांट धराशायी, 8 हजार टन कोयला गिरा

धनबाद: BCCL वाशरी का 100 फीट ऊंचा साइलो प्लांट धराशायी, 8 हजार टन कोयला गिरा

गनीमत रही कि हादसा देर रात हुआ। इस वजह से जान का नुकसान नहीं हुआ। एक मजदूर मलबे में फंस गया था, जिसकी तलाश में मैनेजमेंट ने बचाव कार्य शुरू किया और 12 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे सुरक्षित निकाल लिया गया।

Dhanbad plant accident- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT धनबाद प्लांट हादसा

धनबाद के बाघमारा में बीसीसीएल ब्लॉक 2 क्षेत्र के न्यू मधुबन बीसीसीएल वाशरी में बड़ा हादसा हुआ। शुक्रवार देर रात करीब 100 फीट ऊंचा साइलो प्लांट अचानक जोरदार आवाज के साथ ढह गया। गनीमत रही कि यह हादसा देर रात में हुआ, वरना बड़ा जानमाल का नुकसान हो सकता था। घटना देर रात करीब 11 से 12 बजे की बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात होने के कारण मौके पर कम कर्मी मौजूद थे। हादसे में साइलो प्लांट के मलबे में एक कर्मी के फंस गया था। हालांकि, 12 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

धर्मेंद्र कुमार का सुरक्षित रेस्क्यू

स्थानीय व्यक्ति गोपाल महतो ने बताया कि राधा कंपनी का कर्मी धर्मेंद्र कुमार साइलो प्लांट के अंदर फंसा हुआ था। बीसीसीएल प्रबंधन ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यह वाशरी चेन्नई की राधा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड को आउटसोर्सिंग के तहत दी गई है, जो इसका संचालन और रखरखाव भी देखती है।

 

विधायक ने कंपनी पर लगाए आरोप

बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने हादसे के लिए ठेकेदार कंपनी की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले बनी इस वाशरी में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। विधायक ने ठेकेदार कंपनी के खिलाफ मुकदमा और सख्त कार्रवाई की मांग की। 

(धनबाद से कुंदन सिंह की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

मुक्तिधाम में चिता के पास खड़ी दिखीं 2 महिलाएं और एक बुजुर्ग, जादू-टोना के शक में भीड़ ने किया हमला

झारखंड के रांची से पकड़ा गया ISIS का संदिग्ध आतंकी, दिल्ली स्पेशल सेल कर रही थी तलाश