1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंड के रांची से पकड़ा गया ISIS का संदिग्ध आतंकी, दिल्ली स्पेशल सेल कर रही थी तलाश

झारखंड के रांची से पकड़ा गया ISIS का संदिग्ध आतंकी, दिल्ली स्पेशल सेल कर रही थी तलाश

 Reported By: Kumar Sonu, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Sep 10, 2025 09:38 am IST,  Updated : Sep 10, 2025 02:45 pm IST

दिल्ली की स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस, रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रांची के इस्लामनगर से ISIS के संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। संदिग्ध आतंकी से पूछताछ की जा रही है।

delhi jharkhand ranchi terrorist arrested- India TV Hindi
रांची से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार। Image Source : REPORTER

झारखंड की राजधानी रांची से बुधवार को बड़ी खबर सामने आई है। राज्य की राजधानी रांची से ISIS के एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। इस संदिग्ध आतंकी की तलाश काफी दिनों से दिल्ली स्पेशल सेल की टीम कर रही थी। अब संदिग्ध शख्स को दिल्ली की स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस, रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रांची से गिरफ्तार कर लिया गया है।

संदिग्ध आतंकी से पूछताछ जारी

झारखंड की राजधानी रांची से पकड़े गए ISIS के संदिग्ध आतंकवादी की पहचान असहर दानिश के रूप में की गई है। उसे रांची के इस्लामनगर से गिरफ्तार किया गया है। असहर दानिश बोकारो जिले के पेटवार का रहने वाला है। दिल्ली में दर्ज मामले के आधार पर दिल्ली स्पेशल सेल की टीम उसकी तलाश कर रही थी।  वह इस्लामिक स्टेट से जुड़े एक मॉड्यूल से संबंधित, दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ द्वारा दर्ज मामले में वांछित था। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी से पूछताछ की जा रही है।

दिल्ली से भी आतंकी गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, देश के अलग-अलग राज्यों में 12 से ज्यादा लोकेशन पर स्पेशल सेल और सेंट्रल एजेंसियों की रेड जारी है। दिल्ली से भी ISIS का आतंकी गिरफ्तार हुआ है।  दिल्ली से गिरफ्तार आतंकी की पहचान आफताब के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक,  8 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं।

क्या है गिरफ्तार लोगों पर आरोप?

PTI ने सूत्र के हवाले से बताया, ‘‘शुरुआती जांच से पता चलता है कि दोनों इस्लामिक स्टेट से प्रेरित नेटवर्क के अन्य सदस्यों के संपर्क में थे और भारत में आतंकी संगठन के एजेंडे को आगे बढ़ाने वाली गतिविधियों में शामिल थे। दानिश कई महीनों से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था।" इससे पहले, बुधवार खबर आई थी- ‘‘दिल्ली और झारखंड पुलिस का संयुक्त अभियान रांची के एक हॉस्टल समेत कई स्थानों पर चलाया जा रहा है। आतंकवादी संगठनों से जुड़े कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।’’

ये भी पढ़ें- चाईबासा: दस लाख का इनामी नक्सली कमांडर अमित हांसदा मुठभेड़ में ढेर, कोबरा कमांडो ने पूरा किया ऑपरेशन

कूड़े के ढेर में जलता हुआ मिला महिला का शव, बोरे में भरकर लगाई गई आग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।