A
  1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंड में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, एसी कोच का शीशा तोड़कर अंदर आया पत्थर, एक यात्री चोटिल

झारखंड में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, एसी कोच का शीशा तोड़कर अंदर आया पत्थर, एक यात्री चोटिल

ट्रेन तेज गति से चल रही थी। इसी बीच किसी ने पत्थर मारा और पत्थर एसी कोच का शीशा तोड़ते हुए अंदर बैठे यात्री को लगा। पत्थर लगने से यात्री घायल हो गया। घायल यात्री का प्राथमिक इलाज करने के बाद ट्रेन दोबारा रवाना हुई।

jharkhand SC coach stone pelting- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT एसी कोच में लगा पत्थर

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। देश में इससे पहले भी ट्रेन पर पत्थरबाजी की कई घटनाएं सामने आई हैं और इन्हें रोकने के लिए प्रशासन की तरफ से कई प्रयास भी किए गए हैं। हालांकि, अब तक ऐसी घटनाओं पर पूरी तरह से रोक नहीं लगी है। अक्सर इन घटनाओं में ट्रेन के अंदर बैठे यात्री चोटिल हो जाते हैं और उन्हें ट्रेन के अंदर उचित इलाज मिलना भी मुश्किल हो जाता है। ताजा मामले में भी ट्रेन के अंदर बैठा एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति का प्राथमिक इलाज करने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। 

बताया जा रहा है कि दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से रवाना हुई थी और हावड़ा मार्ग से टाटानगर जा रही थी। पश्चिम सिंहभूम जिले में मनोहरपुर स्टेशन के पास पत्थरबाजी की घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।

एसी कोच में बैठा यात्री घायल

जानकरी के अनुसार पत्थर ट्रेन की ए-4 बोगी पर लगा। यह पत्थर खिड़की का शीशा तोड़ते हुए अंदर आ गया और 33 नंबर सीट पर बैठे एक यात्री को लगा। घटना के तुरंत बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को सूचना दी गई, ट्रेन को रोका गया और चेकिंग की गई। बताया गया कि ट्रेन की खिड़की में लगे कांच बेहद मजबूत होते हैं। आमतौर पर वह आसानी से नहीं टूटते, लेकिन ट्रेन बेहत तेज गति से चल रही थी। इस वजह से कांच टूट गया।

इलाज के बाद रवाना हुई ट्रेन

घायल यात्री को प्राथमिक इलाज किया गया, इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। पत्थर किसने फेंका, कहां से आया, यह अभी तक पता नहीं चला है। मामले की जांच जारी है। रेलवे लाइन के आसपास की सभी जगहों पर जांच-पड़ताल चल रही है। यह घटना यात्रियों की सुरक्षा के लिए चिंता की बात है। चलती ट्रेन पर कोई बाहरी व्यक्ति पत्थर फेंक सकता है, जो यात्रियों व कोच को नुकसान पहुंचा सकता है।

(पश्चिम सिंहभूम से गंगाधर पांडे की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

घाटशिला उपचुनाव: 3 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज, JMM, BJP और JLKM के बीच मुकाबला

महागठबंधन में 'महादरार'! JMM ने बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला क्यों लिया?