भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (Indian Institute of Information Technology-IIIT) रांची के एक प्रथम वर्ष के छात्र का शव उसके हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद संस्थान परिसर में तनाव का माहौल है और छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
कमरे के अंदर से बंद मिला दरवाजा
पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार रात उस समय सामने आई, जब हॉस्टल के अन्य छात्रों ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया। इसके बाद उन्होंने तुरंत संस्थान के प्रशासन को इसकी सूचना दी। मृतक की पहचान बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले लगभग 19-20 वर्षीय आदित्य के रूप में हुई है।
परीक्षा के तनाव के कारण आत्महत्या की आशंका
खेलगांव थाने के प्रभारी निर्भय कुमार ने बताया कि, "प्राथमिक जांच से ऐसा प्रतीत होता है कि पीड़ित छात्र ने परीक्षा के दबाव में आकर यह कदम उठाया, क्योंकि संस्थान में परीक्षाएं 8 अक्टूबर से शुरू हुई थीं।" पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) भेज दिया है।
"समय पर नहीं पहुंचाया गया अस्पताल"
इस दुखद घटना के बाद छात्र आक्रोशित हो गए और उन्होंने कैंपस में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन की भारी लापरवाही के कारण छात्र की जान गई, क्योंकि उसे समय पर अस्पताल नहीं ले जाया गया।
"आत्महत्या से ज्यादा हत्या का मामला"
छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा, "यह आत्महत्या से ज्यादा हत्या का मामला लगता है, क्योंकि पीड़ित जीवित था। कॉलेज प्रशासन ने कोई जिम्मेदारी नहीं ली; उनकी एम्बुलेंस में ड्राइवर तक नहीं था। कोई भी उसे उठाकर अस्पताल ले जाने के लिए तैयार नहीं था। यहां तक कि वॉर्डन ने भी उसकी जान बचाने के लिए हमें सीपीआर (CPR) देने से रोक दिया।" घटना के बाद सैकड़ों छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मृतक छात्र के लिए न्याय की मांग की।
बता दें कि मुंबई के IIT पवई कैंपस के हॉस्टल नंबर-6 में गैस सिलेंडर की पाइप लीक होने से आग लग गई, जिससे 2 बच्चों समेत 5 लोग झुलस गए। इनमें से 4 को कस्तूरबा अस्पताल भेजा गया, जबकि एक को राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ये भी पढ़ें-
चेन्नई को 13,000 करोड़ की सौगात, PM मोदी बोले- "सरकारें बदलीं, लेकिन तमिलनाडु के विकास का मेरा संकल्प नहीं"
यूपी के कांग्रेस मुख्यालय में चले जूते, आपस में भिड़े कार्यकर्ता; जमकर हुई गाली-गलौच और धक्का मुक्की; VIDEO देखें