1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. रांची प्रोटेस्ट से जुड़ी बड़ी खबर, छात्रों से बात करने के लिए तैयार हुई सोरेन सरकार, आज मिलने के लिए बुलाया

रांची प्रोटेस्ट से जुड़ी बड़ी खबर, छात्रों से बात करने के लिए तैयार हुई सोरेन सरकार, आज मिलने के लिए बुलाया

रांची के छात्र आंदोलनकारियों से सोरेन सरकार बात करने के लिए तैयार हो गई है। सरकार की तरफ से आंदोलनकारियों को सोमवार दोपहर 2 बजे बात करने के लिए बुलाया गया है।

Ranchi- India TV Hindi
Image Source : PTI/FILE सोरेन सरकार बात करने के लिए तैयार

रांची: रांची में छात्रों के आंदोलन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। राज्य की हेमंत सोरेन सरकार आंदोलनकारी छात्रों से बात करने के लिए तैयार हो गई है। छात्रों को सोमवार दोपहर 2 बजे बातचीत के लिए बुलाया गया है।

प्रस्ताव में क्या है?

अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) एवं एडीएम, लॉ एंड ऑर्डर द्वारा छात्रों को इस प्रस्ताव की जानकारी दी गई। प्रस्ताव में बताया गया है कि रांची में आंदोलनरत छात्रों के साथ बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने की दिशा में राज्य सरकार की ओर से एक और पहल की गई है।

आंदोलनरत छात्रों को 17 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया है। छात्रों को उनके विधिक सलाहकारों के साथ बातचीत में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया है।

रविवार को छात्रों ने रांची में फूंका था हेमंत सोरेन का पुतला

छात्र झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ रांची में प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को ही छात्रों ने रांची में हेमंत सोरेन का पुतला फूंका था। छात्रों ने रविवार को हेमंत सोरेन के अलावा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का भी पुतला फूंका था। रविवार को छात्रों ने पूरे झारखंड में प्रदर्शन किया था और 20 अगस्त को सीएम आवास घेरने का ऐलान किया था।

इस खबर के सामने आने के कुछ देर बाद ही ये खबर सामने आई कि सोरेन सरकार छात्रों से बात करने के लिए तैयार है और छात्रों को सोमवार दोपहर 2 बजे का समय दिया गया है।

हाल ही में हॉस्पिटल में देवेंद्र महतो के साथ धक्का-मुक्की की आई थी खबर

रांची में छात्र आंदोलन से चर्चा में आए छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो हॉस्पिटल में भर्ती हैं और अनशन पर हैं। देवेंद्र ने आरोप लगाया था कि हॉस्पिटल में उनके साथ मारपीट हुई। उन्होंने एक वीडियो में ये मांग की थी कि वह न्याय चाहते हैं। देवेंद्र नाथ महतो ने आरोप लगाया था कि आजादी के दिन (15 अगस्त) उन्हें झंडा फहराने से रोका गया और उन्हें पीटा गया। इस खबर के सामने आने के बाद आंदोलनकारी छात्रों का आक्रोश बढ़ गया था। 

ये भी पढ़ें-

झारखंड एग्जाम गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी का करीबी मिथिलेश गिरफ्तार