झारखंड के लातेहार जिले में प्रतिबंधित माओवादी समूह झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के 9 सदस्यों ने अपने हथियारों और गोला-बारूद के साथ सुरक्षा बलों के सामने सरेंडर कर दिया। उन्होंने बताया कि 9 उग्रवादियों में एक जोनल कमांडर और चार उप-जोनल कमांडर शामिल हैं, जिन पर कुल 23 लाख रुपये का इनाम था। माओवादियों ने चार एके-47 राइफलों और तीन एसएलआर (सेल्फ लोडिंग राइफल) सहित बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद के साथ सरेंडर किया।
किस पर कितना था इनाम?
पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि जेजेएमपी के जोनल कमांडर रविंद्र यादव पर 5 लाख रुपये का इनाम था और वह 14 मामलों में वांछित था। पुलिस ने बताया कि उसने दो एके-47, तीन राइफल और 1,241 कारतूस के साथ सरेंडर कर दिया। पुलिस ने बताया कि तीन उप-जोनल कमांडरों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम था। उनमें 10 मामलों में वांछित अखिलेश रविन्द्र यादव, नौ मामलों में वांछित बलदेव गंझू और 21 मामलों में वांछित मुकेश राम शामिल हैं।
बयान में कहा गया है कि एक अन्य उप-जोनल कमांडर, जिसकी पहचान पवन उर्फ राम प्रसाद के रूप में हुई है, उसपर 3 लाख रुपये का इनाम था और वह तीन मामलों में वांछित था। सरेंडर करने वाले चार क्षेत्रीय कमांडर ध्रुव, विजय यादव, श्रवण सिंह और मुकेश गंझू थे, जो कुल नौ मामलों में वांछित थे। (भाषा इनपुट्स के साथ)
यह भी पढ़ें-
सुनसान जगह पर मिला महिला का शव, रेप के बाद मर्डर का आरोप; जांच में जुटी पुलिस
मदरसे में फंदे से झूलती मिली 14 साल की लड़की, परिजनों ने मौलवी पर लगाया रेप का आरोप