A
  1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. आंधी-बारिश और ओले, झारखंड को अगले 2 दिन झेलनी पड़ेगी मौसम की मार; पढ़ें IMD की चेतावनी

आंधी-बारिश और ओले, झारखंड को अगले 2 दिन झेलनी पड़ेगी मौसम की मार; पढ़ें IMD की चेतावनी

मौसम विभाग ने 28 और 29 मार्च को झारखंड में खराब मौसम रहने के संकेत दिए हैं। राज्य के अधिकतर हिस्सों में शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश होने, 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

jharkhand rain - India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE PHOTO) झारखंड में आंधी-बारिश का अलर्ट।

रांची: झारखंड में मौसम ने लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां गर्मी लोगों को परेशान कर रही है तो वहीं राज्य के अधिकतर हिस्सों में अगले 2 दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को आंधी-तूफान चलने को लेकर 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

40-50km स्पीड से चलेंगी हवाएं

IMD ने बताया कि गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार जिलों को छोड़कर राज्य के अधिकतर हिस्सों में शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश होने, 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने की संभावना है। वहीं, रविवार को राज्य के 8 उत्तरपूर्वी जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने बताया, "राज्य में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और उत्तर-पश्चिमी भागों को छोड़कर शेष भागों में कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।" 

किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

झारखंड में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में कृषि मौसम परामर्श विभाग ने किसानों के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी की है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे तैयार फसलों को जल्द से जल्द कटाई कर लें। 

यह भी पढ़ें-

IMD Alert: दिल्ली-NCR में रिमझिम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, जानें कब कहां बरसेंगे बादल

कूलर निकालने वालों रुको जरा... देश भर में फिर से आंधी-तूफान और भारी बारिश का दौर शुरू; IMD ने जारी की चेतावनी