1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. Simdega Plumber Murder Case: दबंगों ने पीट-पीटकर तोड़ डालीं छाती की हड्डियां, सिमडेगा में प्लंबर की दर्दनाक मौत ने दहलाया!

Simdega Plumber Murder Case: दबंगों ने पीट-पीटकर तोड़ डालीं छाती की हड्डियां, सिमडेगा में प्लंबर की दर्दनाक मौत ने दहलाया!

Jharkhand Plumber Death: सिमडेगा की घटना ने लोगों को सहमा दिया है। यहां दबंगों ने एक प्लंबर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस पिटाई में पीड़ित की सीने की हड्डियां टूट गई थीं।

Simdega Plumber Murder Case- India TV Hindi
Image Source : PEXELS (प्रतीकात्मक तस्वीर) झारखंड में चोरी के शक में प्लंबर की पीट-पीटकर हत्या।

सिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा हुई घटना ने इलाके के लोगों को दहला दिया। दरअसल, यहां चोरी के शक में दबंगों ने 38 साल के प्लंबर को बुरी तरह से पीटा, जिसकी वजह से रांची में इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को पकड़ा है। कोलेबिरा पुलिस स्टेशन के प्रभारी हर्ष कुमार साह ने कहा कि मृतक सिकंदर प्रसाद की पत्नी ने 9-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दी है, जिसके मुताबिक, उन्होंने 19 नवंबर को उनके पति पर अटैक किया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। बीते मंगलवार को रांची के रिम्स में उनकी मौत हो गई।

पुर्जे चुराने के शक में कर दी पिटाई

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पत्नी, मुन्नी देवी के अनुसार, उनके पति कोलेबिरा में जल कार्य विभाग के साथ प्लंबर का काम करते थे। 19 नवंबर को उनके पति, पानी के पंप मोटर को फिट करने के लिए अदेगा पंचायत गए थे। फिर लंच के बाद काम पर लौटते वक्त, उन्हें करीब 9-10 लोगों ने रोका और पंप के पुर्जे चुराने का आरोप लगाते हुए पीटने लगे। खबर मिलने के बाद पुलिस, पीड़ित को कोलेबिरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। इसके बाद उन्हें थाने ले जाया गया।

रिम्स में हुई पीड़ित की मौत

अधिकारी ने आगे कहा कि अगले दिन सुबह मुखिया के कहने पर पीड़ित व्यक्ति को छोड़ दिया गया था। शिकायतकर्ता के मुताबिक, पीड़ित प्रसाद की हालत बिगड़ने के बाद उनको सिमडेगा सदर अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। फिर 24 नवंबर को डॉक्टरों ने परिवार को बताया कि प्रसाद की छाती और कंधे की हड्डियां टूट गईं और उन्हें अंदरूनी चोटें आई हैं। फिर उसी दिन पीड़ित को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया। लेकिन 25 नवंबर की शाम को रांची के अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक 3 लोगों को हमने इस मामले में हिरासत में लिया है। केस की जांच की जा रही है। अटैक में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा।

(इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें- 

EXCLUSIVE: अखिलेश के सामने कितनी सीटों का ऑफर रखेगी ओवैसी की पार्टी, बिहार का डर दिखाकर कैसे करेगी अलायंस? पढ़ें AIMIM के UP चीफ से बातचीत

संजौली मस्जिद को लेकर बढ़ा विवाद, देवभूमि संघर्ष समिति ने कहा- 'शुक्रवार को नमाज नहीं अदा करने देंगे'