झारखंड के बोकारो से एक बड़ी खबर सामने आई है। सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के बारी को-ऑपरेटिव में आधी रात को एक घर में जोरदार ब्लास्ट हुआ है, जिससे पूरा घर धमाके से उड़ गया। घर का कोना-कोना इस धमाके से तहस-नहस हो गया। गनीमत रही कि घर के लोग बाल-बाल बच गए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। प्रथम दृष्टया गैस पाइप लाइन से ब्लास्ट की बात कही जा रही है, लेकिन घर के दोनों सिलेंडर सुरक्षित हैं, इसलिए ये पूरा मामला जांच का विषय बन गया है।
कैसे हुआ हादसा
बोकारो में घर में ब्लास्ट हुआ है। पूरा घर धमाके से उड़ा है। घर का कोना-कोना इस धमाके से उड़ा है। घटना सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के बारी को-ऑपरेटिव की है।बताते चलें कि रात के पौने 3 बजे जब घर के लोग गहरी नींद में सोए हुए थे, तभी अचानक घर में जोरदार ब्लास्ट होता है और घर के नीचे तल्ले का कोना-कोना उड़ जाता है। विस्फोट इतना भयानक था कि आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि कैसे दीवारें टूट गईं, छत का मलबा बिखर गया।
बाल-बाल बचे 5 लोग, 30 लाख का नुकसान
घर के मालिक अनिल कुमार झा की मानें तो घर में कलश स्थापना किए थे इसलिए बाल-बाल बचे, नहीं तो घर के निचले तल्ले में 5 लोग सोए हुए थे और ठीक सामने घर का बड़ा-बड़ा मलबा टूटकर गिरा। अगर कुछ सेकंड का भी फर्क होता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। वहीं इस हादसे में करीब 30 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पूरा घर रहने लायक नहीं बचा है।
जांच में उलझा मामला
हालांकि प्रथम दृष्टया इसे गैस पाइप लाइन या फिर गैस सिलेंडर लीकेज से ब्लास्ट माना जा रहा है लेकिन गृहस्वामी की माने तो घर के दोनों गैस सिलेंडर सुरक्षित हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि घर कैसे उड़ा? ये पूरा मामला जांच का विषय है। पुलिस और तकनीकी टीम मामले की जांच कर रही है।
आधी रात को हुआ ये धमाका पूरे मोहल्ले को दहला गया। तस्वीरें गवाही दे रही हैं कि हादसा कितना बड़ा था। गनीमत है कि जान नहीं गई, लेकिन सवाल वही है - जब सिलेंडर सुरक्षित हैं तो ब्लास्ट कैसे हुआ? क्या गैस पाइप लाइन लीक थी या कोई और वजह? जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
रिपोर्टः मृत्युंजय
ये भी पढ़ेंः धनबाद के SNMMCH अस्पताल में ऑक्सीजन का संकट, पांचवें दिन भी प्लांट ठप, मरीजों की चिंता बढ़ी
झारखंड समेत 3 राज्यों का मोस्ट वांटेड शूटर शंकर डे उर्फ पिंकू गिरफ्तार, 17 साल पहले धनबाद के कारोबारी की थी हत्या