A
  1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. पति पर पत्नी का फूटा गुस्सा तो पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, हालत नाजुक

पति पर पत्नी का फूटा गुस्सा तो पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, हालत नाजुक

झारखंड के सिमडेगा जिले में एक पत्नी ने पति पर पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि झगड़े के बाद पत्नी गुस्से में थी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE (PTI) प्रतीकात्मक फोटो

झारखंड के सिमडेगा जिले के एक गांव से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने आपसी झगड़े के बाद अपने पति पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस हमले में पति गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे बेहतर इलाज के लिए ओडिशा के राउरकेला स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

झगड़े के बाद गुस्से में थी पत्नी

यह घटना शनिवार शाम को गिरदा के घने जंगलों वाले इलाके में हुई। बानो थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि पत्नी ने झगड़े में गुस्से में आकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद परिवार और आस-पास के ग्रामीणों ने घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पत्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और वह फिलहाल अपने पति की देखभाल कर रही है। पुलिस ने कहा है कि औपचारिक शिकायत मिलने के बाद महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

जमशेदपुर में एक और घटना

झारखंड में एक और दुखद घटना हुई है। जमशेदपुर के बाघनंद गांव में एक आदिवासी महिला को अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने महिला के पति का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक, महिला ने इस अपराध में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली है। हालांकि, उसका प्रेमी अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें- 

इस तारीख को मणिपुर का दौरा कर सकते हैं PM मोदी, सामने आई डेट, मिजोरम का भी है कार्यक्रम

गुरुग्राम में भारी बारिश ने मचाई तबाही, कंपनियों से वर्क फ्रॉम होम को कहा गया, ऑनलाइन चलेंगे स्कूल