1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. इस तारीख को मणिपुर का दौरा कर सकते हैं PM मोदी, सामने आई डेट, मिजोरम का भी है कार्यक्रम

इस तारीख को मणिपुर का दौरा कर सकते हैं PM मोदी, सामने आई डेट, मिजोरम का भी है कार्यक्रम

 Published : Sep 02, 2025 06:28 am IST,  Updated : Sep 02, 2025 06:56 am IST

पीएम मोदी हिंसाग्रस्त राज्य मणिपुर की यात्रा कर सकते हैं। वह मिजोरम में भी कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। उनकी इस यात्रा की संभावित तारीख सामने आ गई है।

PM MODI Manipur mizoram- India TV Hindi
मणिपुर के दौरे पर जा सकते हैं पीएम मोदी। Image Source : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही पूर्वोत्तर भारत के राज्य मणिपुर का दौरा कर सकते हैं। आपको बता दें कि बीते कई सालों से मणिपुर में हिंसा हो रही है और वहां दो समुदायों के बीच तनाव फैला है। बीते लंबे समय से विपक्ष पीएम मोदी से लगातार वहां का दौरा करने की मांग कर रहा था। ऐसे में अब बड़ी खबर आई है कि पीएम मोदी जल्द ही मणिपुर जा सकते हैं। मणिपुर के साथ ही पीएम मोदी का मिजोरम दौरे का भी प्लान है। पीएम मोदी के इस दौरे की संभावित तारीख सामने आ गई है।

कब मणिपुर जाएंगे पीएम मोदी?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने 13 सितंबर की तारीख को मिजोरम और मणिपुर का दौरा कर सकते हैं। आइजोल में अधिकारियों ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 सितंबर को मिजोरम और मणिपुर का दौरा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले नए बैराबी-सैरांग रेलवे का उद्घाटन करने के लिए मिजोरम का दौरा करेंगे। इसके बाद वह मणिपुर जा सकते हैं।

मणिपुर में तनाव है जारी

मणिपुर में दो साल पहले मई 2023 से मेइती और कुकी समुदायों के बीच हिंसा भड़ गई थी। इस हिंसा में अब तक कम से कम 260 लोग मारे गए और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। राज्य में बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। कुछ ही महीनों पहले मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद केंद्र ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था। राज्य विधानसभा को निलंबित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- 'राहुल गांधी को समझने के लिए कई एंटीना खोलना पड़ता है', रविशंकर प्रसाद ने साधा निशाना

मोदी-पुतिन-जिनपिंग की मुलाकात से हिल गया अमेरिका, अब डैमेज कंट्रोल की कोशिश में जुटा; जानें क्या कहा?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत