इन दिनों यूथ में डेट पर जाने का चलन काफी बढ़ा है और वैलंनटाइन डे भी नज़दीक आ रहा है। पहली डे़ट को लेकर हर किसी के मन में उत्साह तो होता ही है साथ ही कुछ सवाल होते हैं कि कैसे हम अपने पार्टनर को इंप्रेस करे, क्या पहने, या फिर वहां जा कर किस तरह की बात करें? कहा भी जाता है कि "फर्स्ट इंप्रेशन इज द लास्ट इंप्रेशन।" इन सभी बातों को लेकर यूथ कभी-कभी काफी नर्वस भी हो जाते हैं। लड़का हो चाहे लड़की, हर कोई एक दूसरे पर अपना इंप्रेशन जमाना चाहता है। अगर यह आपकी पहली डेट है और आप बेहद नर्वस है तो हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ नुस्ख़े जो आपकी पहली डेट को बना सकते हैं यादगार।
सही कपडों और परफ्यूम का करे चुनाव
हमसे बात करने से पहले सभी का ध्यान हमारे कपडों पर जाता है इसलिए ज़रुरी है कि आपका लिबास अच्छा हो। कपडों के चुनाव के वक़्त ध्यान रहे कि वे साफ-सुथरे हों और बेहद तंग या ढीले न हों। तेज़ गंध की जगह भीनी-भीनी ख़ूशबू वाला परफ्यूम लगाएं।
शालीनता से आएं पेश
बातचीत का सिलसिला तो हलो से ही शुरु होता है लेकिन ध्यान रहे कि इसके बाद बातचीत न सिर्फ विनम्र हो बल्कि ऐसी हो जिसमें ज़ाती ज़िंदगी से जुड़े सवाल न हों। । तेज़ आवाज़ में बात ना करें। बातचीत के विषय ऐसे चुनें जिसमें बहस की गुंजायश न हो। अपने साथी को सहज महसूस कराएं।
अपने पार्टनर की बातों को ध्यान से सुनें
अपने पार्टनर की बातों को ध्यानपूर्वक सुने जिससे उन्हें लगे कि आप उनमें रुचि ले रहे हैं। उनकी बातों को अनसुना न करे।