'स्त्री' में श्रृद्धा कपूर ने अपनाएं हैं ये 5 ट्रेंडी हेयरस्टाइल, आप पर भी करेंगे सूट
श्रृद्धा अपने आउटफिट्स के साथ-साथ हेयरस्टाइल में भी ध्यान देती है। अगर आपने कभी उनका इंस्ट्राग्राम चेक किया हो तो आप खुद देखेंगे कि हर एक लुक में उन्होंने एक नए स्टाइल में हेयर बनाया हुआ है। तो फिर आप भी ट्राई करें श्रृद्धा कपूर के ये ट्रेंडी हेयरस्टाइल।

पोनीटेल
पोनी टेल का तो अपना ही अलग ही एय अंदाज है। जो कि वेस्टर्न के साथ-साथ ट्रेडिशनल आउटफिट्स में भी आप ट्राई कर सकती हैं। पोनीटेल के तमाम स्टाइलों में कर्ली साइड पोनीटेल युवतियों में विशेष लोकप्रिय है। जहां कर्ली साइड पोनीटेल जींस-टॉप और सलवार-कमीज दोनों के ही साथ बढिय़ा लुक देती है। कर्ली साइड पोनीटेल को बनाने के लिए बालों को साइड में लेते हुए ऊपर की ओर से रबड़ बैंड से बांध दें। बालों में जैल लगाना या हेयर स्प्रे करना न भूलें क्योंकि यह पोनीटेल स्लीक लुक में ज्यादा अच्छी लगती हैं।