1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. एयरपोर्ट पर बियर्ड लुक पर नजर आएं सुनील शेट्टी, उनकी सिंपल टी शर्ट की कीमत हैरान करने वाली

एयरपोर्ट पर बियर्ड लुक पर नजर आएं सुनील शेट्टी, उनकी सिंपल टी शर्ट की कीमत हैरान करने वाली

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Aug 28, 2018 12:24 pm IST,  Updated : Jul 30, 2019 12:52 pm IST

एयरपोर्ट में सुनील शेट्टी के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट टी शर्ट के साथ ग्रे कलर का पैंट पहना हुआ था। इसके साथ ही व्हाइट कलर के स्नीकर्स और आंखो में ब्लैक शेड्स लगाएं हुए नजर आएं।

Sunil Shetty- India TV Hindi
Sunil Shetty Image Source : YOGEN SHAH

नई दिल्ली: एयरपोर्ट में आपकी ड्रेसिंग स्टाइल कैसी है। यह मायने नहीं रखती है, लेकिन ऐसी हो जिसमें आप कंफर्ट हो। लेकिन हॉलीवुड और बॉलीवुड स्टार्स ने भी एयरपोर्ट लुक का एक ट्रेंड बना दिया है। हर कोई अब एयरपोर्ट में भी स्टाइलिश दिखना चाहता है। हाल में ही सुनील शेट्टी एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। वो काफी फिट नजर आ रहे थें।

56 साल की उम्र में खुद का इतना फिट रहना बहुत बड़ी बात है। आज के समय में सेलीब्रिटी फैशन के साथ-साथ अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखते हैं। आलम ये हो गया है कि वह अपनी उम्र से आधे उम्र के लगने लगे हैं। (सगाई के बाद पहली बार निक जोनस के साथ नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, ऐसा बैग चाहिए तो खर्च होगे इतने लाख रुपए )

एयरपोर्ट में सुनील शेट्टी के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट टी शर्ट के साथ ग्रे कलर का पेैंट पहना हुआ था। इसके साथ ही व्हाइट कलर के स्नीकर्स और आंखो में ब्लैक शेड्स लगाएं हुए नजर आएं।

सुनील शेट्टी इन दिनों बियर्ड लुक में नजर आ रहे है। इन दिनों वैसे भी बियर्ड लुक काफी ट्रेंड में है। (लाखों के कपड़े पहनकर एयरपोर्ट में स्पॉट हुईं दीपिका पादुकोण, बैग की कीमत 2 लाख से भी ज्यादा)

मंहगी एक्ससेरीज और आउटफिट्स के लिए जाने वाले सेलिब्रिटी हमेशा स्पॉट होते है। अब सुनील शेट्टी की इस व्हाइट टी शर्ट की बात करें तो आप सोचेगे कि लाखों की है लेकिन ऐसा नहीं है। यह आपके बजट के अनुसार ही आपको मिल जाएगी।

Le Botanique
Image Source : CASTROLe Botanique

Le Botanique प्रिंट व्हाइट टी शर्ट की कीमत की बात करें तो यह castro नामक साइट में आसानी से मिल जाएगी। वैसे इसकी कीमत करीब 1500 रुपए है लेकिन इस बेवसाइट में ऑफर होने के कारण ये टी शर्ट आपको केवल 732 रुपए में आसानी से मिल जाएगी।

आपको बता दें कि सुनील  शेट्टी 11 अगस्त 1961 को जन्म लिया था। सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'बलवान' से की थी। ये फिल्म साल 1992 में रिलीज हुई थी। सुनील शेट्टी(Suniel Shetty) और सुपरस्टार सुदीप की फिल्म 'पहलवान' का सभी को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का टीज़र रिलीज होने के बाद अब गाना और सुनील शेट्टी का लुक साथ में शेयर किया गया है। गाने का नाम 'जय हो पहलवान' है। गाने में सुदीप और सुनील शेट्टी डांस करते नजर आ रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल