1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. एक बार फिर टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा ने फैंस के उड़ाए होश, पिंक ड्रेस में लगीं गॉर्जियस

एक बार फिर टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा ने फैंस के उड़ाए होश, पिंक ड्रेस में लगीं गॉर्जियस

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 27, 2018 12:53 pm IST,  Updated : Aug 27, 2018 12:53 pm IST

टीवी शो 'जमाई राजा' और 'एक हजारों में मेरी बहना' जैसे सीरियल्स से फेमस हुए निया शर्मा एशिया की सबसे हॉट एक्ट्रेस मानी जाती है। उनका ग्लैमरस और बोल्ड अवतार सोशल मीडिया में देखने को मिल ही जाता है। लेकिन इस बार दिखा ट्रेडिशनल अवतार।

Nia Sharma- India TV Hindi
Nia Sharma Image Source : INSTRAGRAM NIA

नई दिल्ली: टीवी शो 'जमाई राजा' और 'एक हजारों में मेरी बहना' जैसे सीरियल्स से फेमस हुए निया शर्मा एशिया की सबसे हॉट एक्ट्रेस मानी जाती है। उनका ग्लैमरस और बोल्ड अवतार सोशल मीडिया में देखने को मिल ही जाता है। इन दिनों निया विक्रम भट्ट की वेब सीरिज 'Twist 2' नजर आ रही हैं। इसके साथ  ही निया  'इश्क में मरजावां' में अपनी एक्टिंग की जलवा बिखेर रही हैं।

इस सीरियल की शूटिंग के दौरान निया ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं। जोकि उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बोल्ड तस्वीरों के कारण हमेशा विवादों में रहने वाली निया का यह लुक हर किसी को काफी भा रहा है। (निया शर्मा ब्लू लिपस्टिक में फिर हुई ट्रोल, यूजर्स ने कहा चुडैल लेकिन इसकी कीमत सिर्फ इतनी... )

पिंक कलर के लहंगे में निया काफी खूबसूरत नजर आ रही है। लुक की बात करें चो निया शर्मा ने  पिंक लिपस्टिक के साथ न्यूड मेकअप किया हउआ है। इसके साथ ही आईलेसेस लगाई हुई है। जो कि Renée by Aashka Goradia की है। इसके साथ हेयर स्टाइल में बन बनाया हुआ है।

निया ने इंस्ट्राग्राम में अपने ट्रेडिशनल अवतार की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी हकीकत जानने की कोशिश मत करिए मेने फसाने बहुचत दिलचस्प है..' आपको बता दें कि यह डायलॉग Twist सीरिज का है। (सगाई के बाद पहली बार निक जोनस के साथ नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, ऐसा बैग चाहिए तो खर्च होगे इतने लाख रुपए )

निया शर्मा का यह लुक काफी वायरल हो रहा है। निया अपनी बोल्ड तस्वीरों और बोल्ड मेकअप के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल