ये 6 आसान उपाय और अनचाहे मस्सों से पाएं हमेशा के लिए निजात
ये 6 आसान उपाय और अनचाहे मस्सों से पाएं हमेशा के लिए निजात
India TV Lifestyle Desk
Published : Jun 23, 2016 09:19 pm IST, Updated : Jun 23, 2016 09:27 pm IST
अगर आपकी स्किन में ये समस्या हैं, तो हम आपको ऐसे घरेलू उपायो के बारे में बता रहे है। जिनसे आप इस मस्सों से आसानी से निजात पा सकते हैं। यह चीजें आपकी किचन में आसानी से मिल जाएगी। साथ ही आपकी स्किन में एक ग्लो भी आएगा।
baking soda
बेकिंग सोड़ा सेहत के साथ-साथ सौंदर्य के लिए भी फायदेमंद है। यह आपको मस्सों से निजात दिला सकता है। इसके लिए बेकिंग सोडा को अरंडी के तेल में मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे मस्सों में लगाएं। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।
लहसुन का सेवन से कई बीमारियों से आपका बचाव हो सकता हैं। उसी तरह ये सौंदर्य के लिए लाभकारी हैं। यह मस्सों से आपको निजात दिला सकता है। इसके लिए लहसुन की कलियों को छीलकर काट लें और इसे मस्सों पर रगड़ें या फिर इसका पेस्ट बनाकर मस्सों पर लगाएं। ऐसा करने से भी कुछ ही दिनों में मस्से खत्म हो जाएंगे।