A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा बिखेरेंगी मैसूर फैशन वीक में जलवे

बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा बिखेरेंगी मैसूर फैशन वीक में जलवे

कमांडो 2 फिल्म की अभिनेत्री अदा शर्मा अब कैट वॉक करेंगे। 15 सितंबर से होने वाले मैसूर फैशन शो में वो डिजाइनर जयंती बल्लाल के लिए रैंप वॉक करेंगी

adah sharma- India TV Hindi
adah sharma

नई दिल्ली: फिल्म 'कमांडो 2' की अभिनेत्री तो आपको याद ही होगी। उसमें पुलिस इस्पेक्टर का किरदार निभाने वाली अदा शर्मा अब फैशन शो में भी अपना जलवा बिखेरेंगी। अदा शर्मा क्रॉक्स मैसूर फैशन वीक के चौथे संस्करण में डिजाइनर जयंती बल्लाल के लिए रैंप वॉक करेंगी। यह 15 से 17 सितंबर तक मैसूर में आयोजित होगा। अदा 16 सितंबर को रैंप पर जलवे बिखेरेंगी, जहां बल्लाल अपने कंचारम संग्रह को एक आधुनिकता के साथ पेश करेंगे।

बल्लाल ने कहा, "मैसूर की समृद्ध विरासत और संस्कृति के आधार पर मेरा काम पारंपरिक आभूषणों पर केंद्रित है। कुछ डिजाइनों में एक समकालीन स्पर्श होता है, जो युवा पीढ़ी को अधिक अपील करता है। चौथे सत्र ने नई स्पलेंडर स्टाइल का वादा किया गया है, जो इससे पहले कभी नहीं देखा गया।"

डिजाइनर इससे पहले सोहा अली खान, गौहर खान, टिस्का चोपड़ा, ब्रुना अब्दुल्ला, शर्मिला मंडरे, रवीना टंडन जैसी हस्तियों के लिए डिजाइन कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें:

Latest Lifestyle News