बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपना 46वां जन्मदिन मनाने के लिए रोम (इटली) पहुंच गई है। ऐस सिर्फ अपना बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करने गई है बल्कि कुछ ईवेंट्स में भी शामिल हो रही हैं। ऐश्वर्या राय ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमें जन्मदिन से पहले उनकी खूबसूरती निखर कर सामने आ रही है।
ऐश्वर्या के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर का गाउन पहना हुआ था। इस लुक के साथ ऐश्वर्या ने लाइट मेकअप , ग्लोसी लिपस्टिक के साथ बालों को ओपन किया हुआ था। इस लुक में ऐश काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।
वहीं ऐश्वर्या राय के दूसरे लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर का ऑफ शोल्डर फ्रिल गाउन पहना हुआ था। इस लुक के साथ न्यूड लिपस्टिक और ओपन हेयर के साथ -साथ बोल्ड आई मेकअप किया हुआ था।
इस इवेंट में ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या और पति अभिषेक बच्चन भी नजर आए।
कई रिपोर्ट्स के अनुसार ऐश्वर्या अपना जन्मदिन इटली में मनाएंगी। उनके साथ पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या होगी। इसके साथ ही वह इटली में किसी ईवेंट में शामिल होने गई है। जिससे फ्री होकर वह आराम से अपनी फैमिली के साथ एंजॉय करेंगी।
वहीं दूसरी ओर दिवाली के खास मौके में 2 साल बाद बच्चन परिवार ने दिवाली पार्टी आयोजित की थी। जिसमें बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रेटी शामिल हुए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में खुब वायरल हो रही हैं।
Latest Lifestyle News