ऐश्वर्या राय जब साड़ी में दिखी ग्लैमरस, हो जाएंगी आप इनकी सबसे बड़ी फैन
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपनी स्टाइल की वजह से आए दिन सुर्खियों में रहती है। एक बार फिर से ऐश्वर्या अपनी स्टाइल की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई है। मौका था दिल्ली में आयोजित 'फर्स्ट लेडीज' अवार्ड फंक्शन का।

दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ऐश्वर्या को 'फर्स्ट लेडीज' के अवॉर्ड से सम्मानित किया। ऐश्वर्या को यह अवॉर्ड कान फिल्म फेस्टिवल में बतौर जूरी मेंबर पहली भारतीय एक्ट्रेस होने पर दिया गया।