बेस्ट फ्रेंड की शादी में गॉर्जियस लुक में दिखी Alia Bhatt, देखें शादी की कुछ खास तस्वीरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। यह फोटो इसलिए भी सुर्खियों में है क्योंकि इसमें आलिया भट्ट सिल्वर कलर का लहंगा पहने हुए है और इस ड्रेस में वह किसी परी से कम नहीं लग रही हैं।

बता दें कि आलिया भट्ट इस शादी के लिए जोधपुर में हैं। उनकी दोस्त कृपा दुल्हन बनी है। शादी समारोह में आलिया भट्ट का डांस वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है. आलिया भट्ट ने इस खुशी के मौके पर अर्जुन कपूर के गाने हवा-हवा पर अपने बाकी फ्रेंड ग्रुप के साथ जमकर डांस किया।
ये सारे वीडियोज उनके फैंस क्लब के पेज से शेयर किया गया है। आलिया के इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है। फिलहाल आलिया, रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘गली ब्वॉय’ की शूटिंग कर रही हैं।