सर्दियों में है आपकी शादी, तो इन मेकअप टिप्स को अपनाकर दिखें खूबसूरत
सर्दियों में है आपकी शादी, तो इन मेकअप टिप्स को अपनाकर दिखें खूबसूरत
India TV Lifestyle Desk
Published : Nov 28, 2016 11:53 am IST, Updated : Nov 28, 2016 11:55 am IST
अगर दुल्हन की स्किन में चमक नहीं होगा तो वह सुंदर भी नहीं लगेगी। अगर आपकी शादी सर्दियों में है तो आप इन मेकअप टिप्स को अपनाकर खूबसूरत लग सकती है। जानिए इन मेकअप टिप्स के बारें में।
makeup
भारतीय दुल्हनें आंखों के मेकअप के लिए सुनहरे रंग का चुनाव करती हैं क्योंकि यह गहरा गुलाबी, हरे रंग के लहंगे, घाघरा और भारी साड़ियों के साथ जंचता है इसलिए आप भी सिल्वर के बजाय गोल्डन आईशैडो लगाएं।
अगर दिन में विवाह कार्यक्रम है तो हल्का मेकअप करें और नैचुरल लुक रखें। रात में कार्यक्रम होने पर भड़कीला मेकअप करें। सुबह के समय कार्यक्रम होने पर आंखों के मेकअप के लिए हल्के रंग के आईशैडो का चुनाव करें।
होंठ सूखने पर लिप बाम जरूर लगाएं। होंठ को चाटे या काटे नहीं क्योंकि इससे होंठ सूख सकते हैं और लिपस्टिक भी फैल सकता है।