नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कुछ भी यूज करती हैं तो वह फैशन ट्रेंड बन जाती है। एकट्रेस के ड्रेस से लेकर बैग तक को लेकर लोग काफी क्यूरियस रहते हैं कि इनके कपड़ों की कीमत कितनी होगी। इनके बैग की कीमत कितनी होगी। तो आइये आपको बताते हैं कि आपके पसंदीदा सेलेब्स की लाइफस्टाइल के बारे में।
अपने स्टाइल और फैशन के लिए फेमस इन एक्ट्रेसेस के पास कई ब्रांड के महंगे बैग्स हैं। इसमें से किसी के बैग की कीमत 8 लाख तो किसी का बैग 4 लाख रुपए से ज्यादा का है। करीना कपूर के पास है 8 लाख रुपए से ज्यादा की कीमत का बैग।
करीना कपूर
शॉपिंग की दीवानी करीना कपूर के पास कई ब्रांड के हैंडबैग हैं। उनके पास Chanel, Bottega, Givenchy ब्रांड के बैग्स हैं। वहीं उनके पास Hermes Birkin Epsom ब्रांड का बैग है, जिसकी कीमत 8.26 लाख रुपए है।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण को भी करीना की तरह Hermes Birkin Epsom ब्रांड के बैग पसंद हैं। उनके बैग की कीमत भी 8.26 लाख रुपए है। इसके अलावा उनके पास Gucci, Chanel ब्रांड के बैग्स भी हैं।