नई दिल्ली: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी स्टाइल के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। बालीवुड में फिल्म 'धड़क' से डेब्यू करने के बाद उनके फैंस की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। आलम ये है कि उनकी हर एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो जाती है। फिर चाहें वह सिंपल लुक में हो या फिर ग्लैमरस लुक में। हाल में ही दिल्ली के एक लॉचिंग में जाह्नवी कपूर का हॉट अवतार देखने को मिला। इसके अलावा उनकी बहन खुशी कपूर के साथ-साथ पापा बोनी कपूर, चाचा अनिल कपूर के साथ कपूर खानदान के कई मेंबर मौजूद थे।
Stefano Ricci store,launch
दिल्ली में Stefano Ricci स्टोर के लॉचिंग में जहां जाह्नवी कपूर ब्लैक कलर के प्रिंटेट कै पैंट में नजर आईं। अपने लुक को पुरा करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक के साथ काफी खूबूसरत नजर आईं। (जाह्नवी और खुशी कपूर का दिखा एयरपोर्ट पर स्टाइलिश अंदाज, तस्वीरें देखते ही आप हो जाएंगे खुश)
Stefano Ricci store,launch
वहीं खुशी कपूर जाह्नवी कपूर से कम नजर नहीं आ रही थी। खुशी ने चेक्ड मल्टीकलर शर्ट और पैंट पहना हुआ था। उन्होंने शर्ट को कॉप टाइप की तरह पहना हुआ था। इसके साथ ही ऑरेंज लिपस्टिक के साथ कर्ली हेयर में काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। (सोने से पहले बालों पर करें खास तरह का स्प्रे और पाएं लंबे, घने और काले बाल)