ऩई दिल्ली: जब कपड़ों के ऑप्शन की बात आती है तो लड़कियों के पास ढेरों ऑप्शन होते है। जैसे क्राप टॉप, मिनी ड्रे, स्कर्ट, मैक्सी ड्रेस, पैंट आदि जिसकी वैरायटी की गिनती ही खत्म न हो। वहीं लड़को के कपड़ों की बात आती है तो कब शुरु होतर कब खत्म हो जाते है। पता ही नहीं चलता है। लेकिन अब टेंशन लेने की जरुरत नहीं है। जी हां अब लड़कों के लिए भी कॉप टॉप आ गए है। नहीं हो रहा है विश्वास तो खुद पढ़ लें ये खबर।
ब्रिटिश ऑनलाइन वेबसाइट ASOS कई विभिन्न तरीके के ड्रेस बनाती है। जिसमें पुरुषों के कॉप टॉप भी शामलि है। अब इसके नाम की बात करें तो आपको यह आसानी से Extream Cropped vast in white नाम से आशानी से मिल जाएगी।
देखने में तो बनियान की तरह है लेकिन यह हट से ज्यादा छोटा है। या फिर कह सकते है कि छाती और पीठ पूरी ही खुली दिखती है। वहीं इसकी कीमत 1000 रुपए है। यूके आधारित ऑनलाइन रिटेलर के इस क्रॉप टॉप में छाती और पीठ पूरी ही खुली दिखती है।
वहीं सोशल मीडिया में इसका खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। इस टॉप की तुलना लोग स्पोर्ट्स ब्रा से की है।
Latest Lifestyle News