Flash Back 2017: बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेसेस जो अपनी खराब मेकअप की वजह से सुर्खियों में रहीं
साल 2017 कई मायनों में खास रहा। कोई अपनी फिल्म कि वजह से तो कोई अपनी शादी की वजह से सुर्खियो में रहा लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे एक्ट्रेसेस के नाम जो अपनी खराब मेकअप की वजह से सुर्खियों में रही है।

कंगना रनौत
साल 2017 के खराब मेकअप में कंगना रनौत का भी नाम जुड़ गया है। कंगना अपनी फिल्म सिमरन के ट्रेलर लॉन्च के दौरान काफी उम्र की दिख रही थी। उनके आंखों के नीचे डार्क सर्कल और झुर्रियां साफ दिखाई दे रही थी। हर वक्त जहां कंगना की आंखे चमकती थी वही इस बार उनके आंखें बिल्कुल थकी हुई दिखाई दी। साथ ही उनके आईब्रो बढ़े हुए थे, उनका पूरा चेहरा काफी डल और कमजोर दिख रहा था।