मुंबई: एक खास कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को पिंक साड़ी में स्पॉट किया गया। इस पिंक साड़ी में दीपिका बहुत ही खूबसूरत और दिलकश अंदाज में दिख रही थीं। आप कुछ और सोचें इससे पहले हम आपको बता दें कि दीपिका अपने पिता और प्रसिद्ध पूर्व बैडमिंटन प्लेयर प्रकाश पादुकोण को लाइफ टाइम अचीवमेंट से नवाजा गया है।और इस कार्यक्रम में दीपिका पहुंची थी।
Image Source : ptideepika padukone
भारत के प्रसिद्ध पूर्व बैडमिंटन प्लेयर प्रकाश पादुकोण को दिल्ली में बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लाइफ टाइम अचीवमेंट से सम्मानित किया गया। खास बात यह थी कि, इस अवसर पर प्रकाश पादुकोण की बेटी और बॉलीवुड के मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मौजूद थीं। दीपिका के साथ उनकी बहन अनीषा और मां उजाला पादुकोण भी कार्यक्रम में उपस्थित थीं। प्रकाश पादुकोण को यह सम्मान बैडमिंटन एसोसिएशन अॉफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट ने दिया।
Image Source : ptideepika padukone
एक और खास बात बता दें कि, इस कार्यक्रम में दीपिका पादुकोण ने ट्रेडिशन ड्रेसअप किया था। उन्होंने पिंक कलर की साड़ी कैरी की थी। आपको बता दें कि, दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म पद्मावत की सफलता का जश्न मना रही हैं।
Image Source : ptideepika padukone
हमने आपको पहले भी बताया था कि, मीडिया से अपने पैरेंट्स को लेकर यह शेयर किया कि, उनके पैरेंट्स ने उन्हें हमेशा से उनका साथ दिया और उन्होंने कभी दीपिका को पीछे हटने के लिए प्रेरित नहीं किया, बल्कि दूसरी तरफ उनका हौसला बढ़ाया। चूंकि वह यह बात जानते थे कि उनकी बेटी अकेले सब कुछ संभाल लेंगीं।
साथ ही दीपिका ने बताया था कि उनके पेरेंट्स ने मेरी फिल्म देखने के बाद मेरी तरफ देखा और कहा उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि उनकी बेटी जो बगल में बैठी हुई है, वह वही दीपिका हैं, जो परदे पर पद्मावती बनी हैं।
दीपिका कहती हैं कि मेरी अपब्रिंगिंग ऐसी रही है कि मेरे पापा स्पोर्ट्स बैकग्राउंड से हैं और यही वजह है कि दीपिका का विल पावर हमेशा स्ट्रांग रहा है। फिर वह किसी भी तरह की बातों से घबराती नहीं हैं।