दीपिका पादुकोण सहित इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने पहनी सबसे मंहगी और खूबसूरत इंगेजमेंट रिंग, कीमत उड़ा देगी होश
DeepVeer Wedding: दीपिका पादुकण ही नहीं सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा सहित कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों की इंगेजमेंट रिंग की कीमत करोड़ो में है। जानिए किस अभिनेत्री की इंगेजमेंट रिंग की कीमत क्या है।

अनुष्का शर्मा
पिछले साल दिसंबर में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को 1 करोड़ की कीमत वाली अंगूठी पहनाई थी। इस अंगूठी पर विराट ने एक खास तरह का डायमंड जड़वाया था, जिसे ऑस्ट्रिया के एक डिज़ाइनर ने बनाया था। इस रिंग की खासियत है कि इसे आप जिस भी एंगल से देखेंगे वह आपको अलग लगेगी।(जानें आखिर कपल्स इंगेजमेंट रिंग बाएं हाथ की चौथी अंगूली में ही क्यों है पहनते, छिपा है ये लॉजिक )