दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। दीपिका फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से हर किसी का दिल चुराने में कामयाब हो जाती हैं। वह अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं।
हाल में ही दीपिका ने अपने इंस्टागाम पर कुछ तस्वीरें शेयर की जिनमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनका फैशन सेंस देखकर पति रणवीर सिंह भी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए।
दीपिका ने अपने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें वो रेड कलर का खूबूसरत स्ट्रिप ऑफ शोल्डर ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं।
दीपिका ने कैप्शन देते हुए लिखा, 'लाल वह रंग है जो लोगों को भूखा बनाता है। लाल रंग लोगों का भी तुरंत ध्यान आकर्षित करता है, लोगों को उत्साहित करता है, ऊर्जावान बनाता है और हृदय गति बढ़ाता है! मैं आज के लिए करने जा रही हूं ये सभी चीजें!'
इस लुक के साथ दीपिका ने लाइट मेकअप, रेड कलर की लिपस्टिक के साथ मेसी पौनीटेल बनाई हुई थी। वहीं कानों में गोल्डन हुप्स के साथ गले में खूबूसरत पैंडल पहने हुए थे।
दीपिका ने अपने अकाउंट से 3 तस्वीरें शेर की। जिसमें हर एक तस्वीर में रणवीर सिंह ने अलग-अलग कमेंट किया है। एक तस्वीर में रणवीर ने लिखा, 'ये सभी चीजें इस समय मेरे साथ हो रही हैं।' दूसरी तस्वीर में रणवीर ने लिखा, 'मेरी आत्मा का रंग' वहीं तीसरी तस्वीर में उन्होंने लिखा, 'जुनून का रंग हाय'
ranveer singh comment deepika pics
ranveer singh comment deepika pics