नई दिल्ली: फैशन की बात करें हर कोई बॉलीवुड सेलीब्रिटी को फॉलो करने में पीछे नहीं हटता है। करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, कंगना रनौत जैसे स्टार्स को हर कोई फॉलो करता है। लेकिन कई बार यह स्टार्स ही अपने फैशन के कारण ट्रोल का शिकार हो जाते है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे है कि अपनी ड्रेसेस के कारण कौन-कौन स्टार हुआ ट्रोल।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण की बात करें तो वह अपनी स्टाइल के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती है। पिर चाहे वो किसी पार्टी, फंक्शन पर हो या फिर एयरपोर्ट लुक। लेकिन अपनी शादी की ड्रेसेस को लेकर दीपिका ने अपने फैंस को काफी नाराज किया। हाल में ही दीपिका पादुकोण की ननद कृतिका भवनानी से अपने भाई रणवीर सिंह को भी वेडिंग पार्टी दी थी। जिसमें दीपिका सब्यासाची की डिजाइन की हुई ड्रेस को पहना हुआ था। लेकिन उन्होंने अपने लुक के कारण खूबसूरत लहंगा को भी बर्बाद कर दिया था। दरअसल दीपिका के हेयरस्टाइल एक्सपर्ट गैब्रियल जॉर्जियो ने उन्हें गुलाबों से ताजनुमा हेयरस्टाइल दिया था। जो कि नाराजगी कारण बना। इस बारें में फैंस का कहना है कि दीपिका के सिर पर गुलाब के फूलों का गमला रखा है और इस लुक में वह बेहद डरावनी नजर आ रही हैं। यहां तक की उन्हें स्टाइलिश बदलने की भी सलाह दी।
रणवीर सिंह
इटली में रॉयल वेडिंग के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का पहला रिसेप्शन मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में 28 नवंबर को था। इस खास मौके पर दोनों एक बार फिर रॉयल लुक में नजर आए। जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हुई। रिसेप्शन में दीपिका ने आइवरी और गोल्ड कॉम्बिनेशन में चिकनकारी वर्क वाली साड़ी पहनी थी।
दीपिका से मैचिंग रणवीर ने भी ड्रेस पहनी थी। रणवीर ने आइवरी और गोल्ड कॉम्बिनेशन की शेरवानी पहन रखी थी। शेरवानी के साथ उन्होंने स्कर्ट पहनी थी, जिसे रोहित बल ने डिजाइन किया था। जिसके कारण उन्हें ट्रोल का सामना करना पड़ा।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा अपनी कई ड्रेसेस के कारण ट्रोल हो चुकी है। प्रियंका चोपड़ा को अपने नए एक्सपेरिमेंट के कारण ट्रोल होना पड़ता है। पिछली साल प्रियंका पीएम मोदी से मिलने गई थी। तब वह छोटी ड्रेस पहनकर गई थी। जिसके कारण काफी ट्रोल हुई थी। इसके अलावा साल 2017 में मेट गाला में अपनी लंबी ड्रेस के कारण सुर्खियों में आईं।
इसके अलावा साल 2018 में मेट गाला में मरून रंग की बेलवेट ड्रेस के साथ सॉरोल्की क्रसिट्ल जुड़ा हउआ केप और हुड पहना। जो कि ट्रोल का कारण बना। इसके साथ ही इस ड्रेस के कारण भी ट्रोल होना पड़ा था। इस ड्रेस में पॉकेट गलत जगह होने के साथ छोटी ड्रेस के कारण यूजर्स ने उन्हें सांस्कृति का सम्मान करने की नसीहत दी थी।
करीना कपूर
फैशनीस्तिा करीना कपूर अपने स्टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती है लेकिन हाल में ही एक ड्रेस के कारण वह ट्रोल हो गई। दरअसल हाल में ही करीना कपूर ओवरसाइज रफल शर्ट के साथ थाई स्लिट फिट स्कर्ट में नजर आई थीं।
जिसके कारण उनकी पेट और बैक काफी भद्दा लग रहा था। करीना की यह ड्रेस Johanna Ortiz में से। इस तस्वीरों से देखकर फैंस ने इस ड्रेस को अबतक की सबसे भद्दी ड्रेस तक कह डाला।