नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इस साल की सबसे खूबसूरत दुल्हन है इसमें कोई शक नहीं है। 29 साल की एक्ट्रेस अनुष्का ने अपनी शादी में सब्यसाची के डिजाइन किया लहंगा और ज्वेलरी पहना था। जरी से सजे हल्के गुलाबी रंग के लहंगे में अनुष्का ने शादी के मंडप में एंट्री ली। एक ओर जहां सव्यसाची के डिजाइनर लहंगे में अनुष्का का स्वैग देखने को मिला, तो वहीं दूसरी ओर विराट का लुक भी बेहद खास रहा लेकिन विराट की नजरें भी अपनी दुल्हन अनुष्का पर ही टिकी रहीं।
वहीं दूसरी तरफ अनुष्का के झुमके ने लोगों को अपने तरफ खासा एट्रेक्ट किया। इस झुमके को लेकर खबर आ रही है कि अनुष्का ने बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस के झुमके पहने हैं। अब आप कुछ और सोचें इससे पहले हम आपको बता दें कि अनुष्का से पहले इसी डिजाइन के झुमके जिस एक्ट्रेस ने पहना था वो कोई और नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण थीं।
Image Source : ptideepika
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी शेयर की जा रही है. इस तस्वीर में दीपिका हूबहू वही झुमके पहने नजर आ रही हैं। बता दें कि ये दोनों झुमके के डिजाइनर सब्यसाची हैं। जिसे उन्होंने मराठी फिल्म फेयर अवार्ड में पहना था। अब भले ही उनके झुमके एक जैसे हो, लेकिन अनुष्का को साल की सबसे खूबसूरत दुल्हन कहना कुछ गलत नहीं होगा।
बता दें कि सोमवार को विराट ने आधिकारिक रूप से अनुष्का के साथ अपनी शादी की घोषणा की। शादी सोमवार को इटली में हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई लेकिन अब अनुष्का के लहंगे, ज्वैलरी खुब सुर्खियां बटोर रही है। अनुष्का मॉडर्न दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अनुष्का की कुंदन की ज्वेलरी, माथापट्टी उनके इस लुक में चार चांद लगा रहा था।
Image Source : ptianushka and virat
बता दें कि ये झुमके डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किए हैं। झुमके के साथ पूरी ज्वैलरी और लंहगा सबी सब्यसाची ने ही डिजायन किया हुआ है।
Latest Lifestyle News