IAA World Congress Kochi: इवेंट में इस अंदाज में पहुंची दीपिका पादुकोण, उनका ये लुक मचा रहा है इंटरनेट पर धमाल
IAA World Congress Kochi: इवेंट में इस अंदाज में पहुंची दीपिका पादुकोण, उनका ये लुक मचा रहा है इंटरनेट पर धमाल
India TV Lifestyle Desk
Published : Feb 22, 2019 07:45 pm IST, Updated : Feb 22, 2019 07:46 pm IST
दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्ट्र्ग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वह बॉस लुक में आ रही हैं नज़र। देखें तस्वीरें
Image Source : INSTRAGRAMDeepika Padukone
Deepika Padukone Boss Look: दीपिका पादुकोण अपनी स्टाइल और फिटनेस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। इन दिनों 'छपाक' फिल्म के कारण वह काफी सुर्खियों बटोर रही है। इसी बीच उनका एक लुक काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वह बॉस के रुप में नजर आ रही है। जी हां IAA World Congress इवेंट के लिए कोच्चि पहुंची है। इस खास मौके में वह कोट-पैंट में नजर आईं।
दीपिका पादुकोण ने यह खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट में शेयर की। दीपिका के लुक की बात करें तो PAULE KA के कलेक्शन में से चैक्ड लाइट ग्रीन कलर के कोट-पैंट में नजर आईं।
इसके साथ ही उन्होंने Christian Louboutin की वैली और Viange की ईयररिंग्स पहनी हुई थी। दीपिका को स्टाइल Shaleena nathani ने दी है।
वहीं मेकअप Sandhya Shekar ने लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक से उन्हें एक अलग लुक दिया।
हेयरस्टाइल की बात करें तो वह स्ट्रेट बालों में नजर आ रही है। जो कि हेयरस्टाइलिश Gabriel Georgiou ने दी है।