Kapil Sharma Ginni Chatrath Wedding Reception: दीपिका पादुकोण और रेखा ने चुराई पुरा लाइम लाइट, तस्वीरों से नहीं हटा पाएंगे नजर
Kapil Sharma Ginni Chatrath Wedding Reception: रिसेप्शन पार्टी में कपिल और गिन्नी की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही थी। रिसेप्शन की तस्वीरों में पार्टी में शामिल होने आए बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे दिखे। लेकिन, रिसेप्शन में बालीवुड के न्यूली वेड्स कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सबसे ज्यादा लाइमलाइट में दिखे। इसके अलावा रेखा भी काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।

सदाबहार अभिनेत्री रेखा इस बार भी अपने लुक से हर किसी को घायल करती हई नजर आईं। रेखा ने ब्लैक कलर और गोल्डन प्रिंट की सिल्क साड़ी पहनी हुई थी। जिसमें वह कहर बरपा रही थी। इसके साथ ही पूरे लुक की बात करें तो गोल्डन नेकलेस, ईयररिंग्स के साथ खूबसूरत माथा बेंदी लगाएं हुए नजर आईं। इसके साथ ही लंबी चोटी में लटकन के साथ गजरा लगाएं हुए थी। वहीं हाथ में गोल्डन कलर की पोटली बैग उन पर काफी जच रहा था।