Deepika Padukone-Ranveer Singh Reception: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने आज मुंबई में बॉलीवुड सितारों के लिए एक खूबसूरत पार्टी रखी है। यह दीपिका और रणवीर का तीसरा रिसेप्शन है। दोनों ने 14 और 15 नवंबर को इटली में पहले कोंकणी और फिर सिंधी रीति रिवाज से शादी की। इस शादी के बाद दोनों वापस लौटे और बैंगलुरू में दीपिका के मम्मी पापा ने एक खूबसूरत रिसेप्शन रखा, इसके बाद 28 नवंबर को दीपिका और रणवीर ने मीडिया वालों के लिए रिसेप्शन रखा। आज का रिसेप्शन ग्रैंड है, क्योंकि बॉलीवुड जगत के नामी सितारे इस रिसेप्शन का हिस्सा बन रहे हैं। इस मौके में सिनेमा जगत के साथ-साथ खेल जगत के लोग शामिल हो रहे है।
जहां एक ओर रेखा हर किसी को अपनी ओर आकर्षिक कर रही है। वहीं दूसरी ओर दिशा पटानी, हेमा मालिनी, निमरक कौर जैसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी नजर आ रहे है। देखें तस्वीरें..
जाहन्वी अपनी मां की तरह खूबसूरत लग रही हैं। जाहन्वी को देखकर 'चांदनी' फिल्म की श्रीदेवी की याद आ गई। फिल्म चांदनी में श्रीदेवी ने पीले रंग की साड़ी पहनी थी जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उसके बाद दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन में जाह्नवी को श्रीदेवी की याद आ गई।