India TV Lifestyle Desk
Published : Feb 19, 2019 11:38 pm IST, Updated : Feb 19, 2019 11:42 pm IST
फैशन की दुनिया के चर्चित डिजाइनर कार्ल लेगरफेल्ड का 85 की उम्र में निधन हो गया।
Image Source : TWITTERkarl-lagerfeld-
मुंबई: फैशन की दुनिया के मशहूर डिजाइनर कार्ल लेगरफेल्ड का 85 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके जाने से एक सदी का अंत हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। जर्मनी में पैदा हुए कार्ल पेरिस के मशहूर फैशन हाऊस से बतौर क्रिएटिव डायरेक्टर जुड़े और उन्होंने इस ब्रांच को ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
जनवरी में इस बैनर का एक शो भी आयोजित हुआ था, लेकिन तबीयत ठीक ना होने की वजह से लेगरफेल्ड खुद इसमें शामिल नहीं हो पाए थे।
लेगरफेल्ड खुद भी बहुत फैशनेबल थे। वो हमेशा सफेद बाल, काले चश्मे और एक अलग तरह के कॉलर वाले कपड़ों में नजर आते थे। लेगरफेल्ड को उनके फैंस 'द केज़र' कहकर भी बुलाते थे। उनके जाने से उनके फैंस को गहरा धक्का लगा है।