A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. डायना पैंटी की ये ब्लैक ट्रेडिशनल ड्रेस है बहुत खास, आप भी देखें फोटो

डायना पैंटी की ये ब्लैक ट्रेडिशनल ड्रेस है बहुत खास, आप भी देखें फोटो

डायना पैंटी की खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि रैंप वॉक पर भी दिखता है।

<p>Diana Penty</p>- India TV Hindi
Diana Penty

नई दिल्ली: डायना पैंटी की खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि रैंप वॉक पर भी दिखता है। हैप्पी भाग जाएगी एक्ट्रेस डायना पैंटी को हाल ही में ब्लेंडर प्राइड फैशन टूर 2018 के दौरान डायना ने रोहित बहल के डिजाइन किये हुए ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। रोहित बहल के डिजाइन किये हुए इस ब्लैक ड्रेस में क्या खास था यह हम आपको बताते हैं। सबसे पहले तो यह काफी हेवी ब्लैक ड्रेस हैं इसमें हेवी धागा का काम किया हुआ है सिर्फ इतना ही नहीं इस इस ब्लैक ड्रेस में ओरेंज और गोल्डन वर्क काफी खूबसूरत दिखाई दे रहा था। इस ब्लैक कुर्ती के साथ डायना ने ब्लैक एंड ओरेंज का प्लाजो पहने हुए है।

बाल गणेश ने डायना को तैयार किया था। साथ डायना का मेकअप किया था अवनी रांबिया ने, आपको बता दें कि इस ड्रेस के साथ डायना ने हल्की कलर की लिप्सटिक लगाया था साथ ही स्मोकी आईज। 

ये ड्रेस जारा की ब्राउन कलर की जंपशूट है। इसे डिजाइन किया है नमिता एलेक्सजेंडर ने। इस लुक में डायना काफी खूबसूरत लग रहीं थी।

बता दें कि कुछ समय पहले 20वें मुंबई अकादमी ऑफ मूविंग इमेज(मामी फिल्म महोत्सव) के दौरान डायना पेंटी ब्लैक कलर के शिफौन साड़ी में नजर आईं थी। डायना पेंटी इस शिफौन साड़ी में बेइंतहा खूबसूरत लग रहीं थी। डायना की इस स्टाइलिश अंदाज के पीछे नमिता एलेक्सजेंडर का हाथ था। डायना पेंटी अक्सर अपनी हॉट एंड ग्लैमरस फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम और ट्वीटर पर डायना के लाखों फैंस फॉलो करते हैं।

 

Latest Lifestyle News