बिना पार्लर गए कर्ली बाल को आप घर पर ही कर सकते हैं स्ट्रेट, फॉलो करें ये टिप्स
एक तरह की हेयर स्टाइल से आप कुछ दिनों के बाद बोर हो जाते हैं। जैसे आपके बाल अगर कर्ली है तो कुछ दिनों के बाद आपको ख्याल आता है कि आपके स्ट्रेट बाल होने चाहिए। ऐसे में आप पार्लर जाकर हजारों रूपये खर्च कर देते हैं लेकिन कई बार इतना खर्च करने के बाद भी आपके कर्ली बाल ठीक से स्ट्रेट नहीं हो पाते और फिर से आपको उसी हेयरस्टाइल के साथ मैनेज करना पड़ता है।

मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी स्किन के साथ-साथ बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। पहले के लोग इसे शैंपू की जगह बाल धोने के लिए इस्तेमाल करते थे। कर्ली बालों से छुटकारा पाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी पैक लगा सकते हैं।(कोकोनेट क्रीम का करें यूं इस्तेमाल और पाएं एक सप्ताह में डैमेज- डैंड्रफ फ्री हेल्दी बाल)