नई दिल्ली: बॉलीवुड की स्टाइलिश क्वीन दीपिका पादुकोण ने इटली के लेक कोमो में रणवीर सिंह से शादी कर ली है। आज दीपिका और रणवीर की शादी सिंधी रीति-रिवाजों से हो गई है। रणवीर और दीपिका ने खुद अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की है।
दीपिका ने अपनी शादी में फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के आउटफिट्स को चुना। उन्होंन 14 नवंबर के कोंकणी रिवाज के लिए सिल्क की महरून साड़ी पहनी। वहीं 15 नवंबर को सिंधी रिवाज के अनुसार महरून कलर का लहंगा चुनरी पहना। इतना ही नहीं दीपिका के चुनरी में एक चीज बहुत ही ज्यादा खास थी।
वह थी सब्यसाची ने चुनरी के किनारी में सदा सौभाग्यवती भव: लिखा। जो कि सबसे अलग था। अभी तक किसी भी अभिनेत्री ने ऐसा नहीं पहना। दीपिका के लहंगे की क्या कीमत है अभी तक ये बात सामने नहीं आईं है।
आइए जानते है कि किस अभिनेत्री ने कितनी कीमत का पहना लहंगा।
ऐश्वर्या राय बच्चन के कपड़े की कीमत 75 लाख
दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला ऐश्वर्या राय बच्चन इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने अपनी शादी में नीता लुल्ला द्वारा डिज़ाइन किया हुआ ड्रेस पहना था। अपनी शादी में ऐश्वर्या ने एक पारंपरिक पीले और सुनहरा संयोजन कंजीवरम साड़ी पहना था। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि एश्वर्या सबसे खूबसूरत महिला है तो उनकी शादी की ड्रेस आम कैसे हो सकती है। उन्होंने अपनी शादी में स्वारोवस्की क्रिस्टल और सोना धागा के जड़ी वाली साड़ी पहना था। अपनी शादी में ऐश्वर्या ने 22 कैरेट सोने के आभूषण पहने थे, जिसमें पन्ना और सोने की कंबल भी शामिल थे। (दीपिका की शादी के लहंगा चुनरी में सब्यसाची ने लिखे ये बेहद खूबसूरत शब्द, देखें तस्वीरें )