India TV Lifestyle Desk
Published : Jun 20, 2016 08:21 am IST, Updated : Jun 20, 2016 05:01 pm IST
पार्टी हो या शादी या फिर कहीं घूमने जाना हो ऊंची हील के फुटवीयर ने हर जगह अपनी छाप अच्छी छोड़ी है। दूसरी तरफ यह कम हाइट के लोगों को भी बेस्ट लुक देता है। लेकिन ऊंची हील के जूते चप्पल रोज की दिनचर्या में पहनना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।
Image Source : ptihigh heels pain
पैर के पंजे वाले भाग के नीचे आप जूते या सैंडिल में फोम, रूई या कोई सूती कपड़े का टुकड़ा रख सकते हैं, जिससे चलने में आपको कोई परेशानी न हो और पैरों में दर्द की समस्या अधिक न हो।
कई बार टाइट या कसे हुए जूते चप्पल पहनने से आपके पैर पर निशान बन जाते हैं, जो बाद में बहुत तकलीफ देते हैं। इनसे बचने के लिए आप जूते पहनने से पहले पैर के उन स्थानों पर टेप चिपका सकते हैं, जहां ये निशान बनने की संभावना होती है। इससे कसाव भी महसूस नहीं होगा और निशान भी नहीं पड़ेंगे।
प्रतिदिन हल्के गर्म पानी में एप्सोम नमक डालकर पैर डुबोएं। इससे रक्त वाहिनियां खुलेंगी और पैर की त्वचा जल्दी ठीक होगी। हो सके तो किसी आरोमा तेल का प्रयोग करें, जिससे आप रिलैक्स महसूस करेंगे।