नई दिल्ली: GQ मेन ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2018 के रेड कारपेट में सेलीब्रिटीज का ग्लैमरस अवतार नजर आया। इस खास मौके में सेलेब्स काफी स्टाइलिश दिखें। हर किसी ने अपनी ओर ध्यान खींचा। जानें किस- किस अंदाज में आया नजर।
आपको बता दूं कि इस खास मौके में सोनाक्षी सिंहा ने सिक्वेंड सिल्वर ड्रेस पहनी हुई थी। यह ड्रेस काफी खास थी। सोनाक्षी ने बॉल ड्रेस पहनी हउई थी। जो कि काफी चमकदार थी। जो कि यानिना कल्चर से थी।
दीपिका पादुकोण हमेशा अपनी एक्टिंग के साथ-साथ स्टाइल के लिए जानी जाती है। तो फिर वह रेड कारपेट में कैसे पीछे हो जाएं।
दीपिका ने ऑफ-वाइट कलर की लॉन्ग पफ स्लीव्स वाली शर्ट के साथ पेयर कर पहना था और एक्सट्रा स्वैग के लिए दीपिका ने अपनी शर्ट का कॉलर ऊपर रखा था जो उनपर सूट कर रहा था मैचिंग लॉन्ग ईयररिंग्स और ऊंचा जूड़ा दीपिका के ओवरऑल लुक को कॉम्प्लिमेंट कर रहा था। इस लुक में दीपिका काफी स्टाइलिश नजर आईं।
डायना पेंट भी रेड कारपेट में काफी खूबसूरत नज़र आईं। लेकिन उनका टॉप अजीब तरीके का था। डायना ने इस दौरान ब्लैक शिमरी पैंट के साथ ezra द्वारा डिजाइन किया गया जैकेट पहना था जो आधे में तो जैकेट था लेकिन आधे में ट्यूब टॉप। जो कि कुछ अलग ही नजर आया।
वहीं राधिका आप्टे की बात करें तो वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। उन्होंने चेक्ड पैंटसूट पहना हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने रेड कलर की लिपस्टिक और बाल खोले हुए थे।