नई दिल्ली: Happy Raksha Bandhan: भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। भाई-बहन का रिश्ता दुनिया के सबसे अनमोल रिश्ता में से एक है। इस रिश्ते को खास बनाता है रक्षाबंधन का त्योहार। लेकिन कई भाई-बहन ऐसे हैं जो इस पावन अवसर पर साथ नहीं रहेंगे। लेकिन जमाना तो डिजिटल हो गया है आप दूर रह के भी अपने भाई हो या बहन को Facebook & WhatsApp मैसेज के जरिए शानदार तरीके से शुभकामनाएं भेज सकते हैं।
26 अगस्त को सभी भाई-बहन राखी का त्योहार मनाएंगे। हर घर में जल्दी सुबह ही शुभ मुहूर्त पर बहन भाई को इन सात चीज़ों से सजी थाली के साथ राखी बांधेगी। वहीं, भाई उसकी रक्षा का वचन कर उसे ये गिफ्ट्स देगा। खूब मिठाइयों और पकवानों के साथ रक्षा बंधन धूमधाम से परिवार वालों के साथ मिलकर मनाई जाएगी। लेकिन आजकल जमाना डिजिटल हो गया है। सुबह होने से पहले ही भाई-बहन एक दूसरे को फोन के जरिए मैसेज से राखी की बधाई दे देते हैं। अपनी सोशल प्रोफाइल पर बहन और भाई के लिए अच्छे-अच्छे कोट्स और लाइन्स शेयर करते हैं। राखी के बाद एक-दूसरे की तस्वीर डालते हैं।
अब इस राखी बहन आपके पास हो या दूर, आप दोनों इस राखी के त्योहार को फोन पर यहां दिए गए मैसेजेस के साथ सेलिब्रेट कर सकते हैं। इन मैसेजेस को आप फेसबुक या व्हाट्सएप (Facebook & WhatsApp) दोनों पर शेयर कर सकते हैं।
याद है हमें हमारा वो बचपन
वो लड़ना, वो झगड़ना और वो मना लेना
यही होता है भाई बहन का प्यार, और
इसी प्यार को बढ़ाने आ रहा है
रक्षा बन्धन का त्योहार
Happy Raksha Bandhan