खूबसूरत दिखने के लिए उर्वशी ने पार की सारी हदें, इन सेलिब्रिटी ने भी सुंदर दिखने के लिए अपनाया दर्दनाक रास्ता
आज के समय में हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। जिसके लिए वह महंगे से महंगा ट्रिटमेंट करा लेता है। इसमें सबसे आगे होती है सेलीब्रिटीज। वह खूबसरत दिखने के लिए कोई भी ट्रिटमेंट लेने से पीछे नहीं हटती है। फिर चाहे वह जितना दर्दनीय क्यों न हो।

डेमी मूर
अभिनेत्री डेमी मूर की खूबसूरती का राज़ है जोंक थेरेपी। जी हां वह इस थेरेपी से खुद को खुबसूरत और जवां रखती है। मुख्यतौर पर ये थेरेपी आस्ट्रेलिया में होती है। इस थेरेपी में स्किन संबंधी बीमारियां भी नहीं होती है। लेकिन दर्द काफी समय तक रहता है। इस थेरेपी में बहुत सारे जोंक खून से ऐसे टॉक्सिस को चूस लेते हैं, जिससे त्वचा जवां और चमकदार दिखने लगती है।