फटी एड़ियों को बनना है कोमल, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय
फटी एड़ियों को बनना है कोमल, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय
India TV Lifestyle Desk
Published : Nov 10, 2016 05:33 pm IST, Updated : Nov 10, 2016 05:34 pm IST
एड़ियां फटने की मुख्य कारण होता है शरीर में कैल्शियम और चिकनाई की कमी होना। एड़ी व तलवों की त्वचा मोटी होती है, इसलिए शरीर के अंदर बनने वाला सीबम पैर के तलवों की बाहरी सतह तक नहीं पहुंच पाता। जानिए इन्हें कोमल बनाने के घरेलू उपाय...
CRACKED HEELS
अगर आपकी एडिया फट गई है तो रात को सोते समय अपने पैरों की एडियों में थोड़ा सा देसी मोम गर्म करके इसमें थोड़ा सरसों का तेल मिलाकर फटी एडियों पर लगा लें। इससे आपको जल्द आराम मिलेगा।
पपीते के छिलकों को सुखा लें। इसके बाग इसका पीस कर इसका पाउडर बना ले और इसमें थोड़ा ग्लिसरीन मिलाकर रख लें। इसमें दिन में दो बार फटी एडियों पर लगाने से आपको बहुत जल्द लाभ मिलेगा।
पैरो को समय-समय पर पैडिक्योर की जरूरत होती है। इसके लिए आपको बाहर जाने की जरुरत नही। यह आपके घर में भी कर सकते है। इसके लिए गुनगुने पानी में थोड़ा शैंपू, एक चम्मच सोड़ा और कुछ बूंदें डेटॉल की डालकर मिला लें। इस पानी में पैरों को 10 मिनट तक भिगोकर रखें। त्वचा फूलने पर मैथिलेटिड स्पिरिट लगाकर एड़ियों को प्यूमिक स्टोन या झांवे से रगड़कर साफ कर लें। इससे एड़ियों की मृत त्वचा साफ हो जाएगी। फिर साफ तौलिए से पोंछकर गुनगुने जैतून या नारियल के तेल से मालिश करें।