लखनऊ: आम का मौसम आ गया है। दशहरी, सफेदा हो, चौसा या लंगड़ा, इस बार सभी आम अपने मूल दामों से लगभग में डेढ़ से दोगुने ऊंचे दामों पर मिलेंगे। अभी मौसम और खराब हुआ या आमों की बागानों को पानी किल्लत हुई तो और भी महंगे होने की उम्मीद है।
ऐसे में आम तो आम लोगों के लिए खास हो ही जाएगा साथ ही कारोबारियों के मुनाफे की उम्मीदों पर भी पानी फेर देगा। ऑल इंडिया मैंगो ग्रोअर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष इंसराम अली के मुताबिक, इस वर्ष बेमौसम बारिश और तेज आंधी ने आम की खेती को पूरी तर उजाड़कर रख दिया है। स्थिति यह हो गई है कि उन्हें आम के बागानों से लागत निकलने की भी उम्मीद नहीं लग रही है।
Latest India News