India TV Lifestyle Desk
Published : Nov 22, 2016 06:08 pm IST, Updated : Nov 22, 2016 06:09 pm IST
डैंड्रफ हो जानं से बालों का हाल बुरा हो जाता है और धीरे-धीरे झड़ने लगते है। डैंड्रफ किसी भी मौसम में हो सकता है। जानिए डैंड्रफ से बचने के लिए कुछ उपाय जिसके इस्तेमाल कर आपके बाल घने और चमकदार हो जाएगे।
dandruff
ज्यादा तनाव लेना भी रूसी का एक कारण हो सकता है इसलिए कोशिश करे कि कम तनाव लें खुश रहने की कोशिश करें। इसमें आपकी सहायता योग और ध्यान कर सकता है।
सेब या प्याज के रस को रुई सहायता से अपने बालों की जड़ों में लगाए और सूख जाने पर बालों को धो लें।
यदि आपके ड्राई बालों में डैड्रफ है तो बालों में जैतून के तेल की मालिश करने के बाद गर्म तौलिए से बालों को भाप दे और 4-5 घंटे बाद बालों को धो लें।
अगर आपके ऑयली बालों में डैड्रफ है तो एक गिलास पानी में एक चम्मच त्रिफला पाउडर को डालकर उबाल लें और ठंडा होनो पर इसे छानकर इसमें सिरका को मिला कर रात में इसे सर में लगा लें और सुबह धो लें।