चेहरे के पोर्स को करना है ठीक तो दूध और ओट्स का इस तरह करें इस्तेमाल
बदलते मौसम में कई तरह की स्किन प्रॉब्लम शुरू होती है। स्किन प्रॉब्लम बढ़ते-बढ़ते स्किन के पोर्स खुल जाते हैं। और जब ये पोर्स ज्यादा खुल जाते हैं तो आपकी स्किन से जुड़ी समस्या शुरू भी हो जाती है। अगर आप भी स्किन से जुड़ी इस तरह की प्रॉब्लम से जुझ रहे हैं तो आपको भी खास ख्याल रखने की जरूरत है।

मुल्तानी मिट्टी
कई बार ऐसा होता है कि मुलतानी मिट्टी के इस्तेमाल से चेहरा बहुत अधिक ड्राई हो जाता है. ऐसे में इसके इस्तेमाल का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। मुलतानी मिट्टी में बादाम के कुछ टुकड़ों को कूटकर डाल दीजिए और उसी में कुछ मात्रा में दूध मिला लीजिए। इसे चेहरे पर लगाने से चेहरा कोमल भी बना रहेगा और साफ भी हो जाएगा।
गुलाब जल को मुलतानी मिट्टी में मिलाकर लगाने से चेहरे पर निखार आता है. पेस्ट को तब तक चेहरे पर लगा रहने दें जब तक वो सूख न जाए। इस पेस्ट को लगाने से चेहरे पर मौजूद अतिरिक्त ऑयल साफ हो जाता है। अगर कोई आपसे ये पूछे कि सबसे सस्ता और कारगर ब्यूटी सॉल्यूशन क्या है तो बिना हिचक के मुलतानी मिट्टी का नाम ले सकते हैं।
ये बात हम सभी को पता है कि मुलतानी मिट्टी एक बहुत अच्छा ब्यूटी प्रोडक्ट है लेकिन कम ही लोगों को ये पता होता है कि इसे किस तरह इस्तेमाल करना है। आमतौर पर लोग इसे सीधे इस्तेमाल कर लेते हैं लेकिन अगर आप थोड़ी सी मेहनत और कर लें तो कहीं अधिक बेहतर परिणाम पा सकते हैं। ये चेहरे में कसावट लाने के साथ ही साफ करने में भी बहुत कारगर है। इसके इस्तेमाल से डेड स्किन भी साफ हो जाती है।