1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. अपनाएं इन 4 में से कोई 1 घरेलू उपाय और पाएं हमेशा के लिए अपरलिप के बालों से निजात

अपनाएं इन 4 में से कोई 1 घरेलू उपाय और पाएं हमेशा के लिए अपरलिप के बालों से निजात

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Aug 02, 2018 06:16 pm IST,  Updated : Aug 02, 2018 06:16 pm IST

अपरलिप के बालों से निजात पाने के लिए हम पार्लर के चक्कर लगाते रहते है। जिसमें हमें अधिक दर्द तो होता ही है। इसके साथ ही यह बहुत ही जल्द बढ़ भी आते है। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे है। जिससे आप हमेशा के लिए इस समस्या से निजात पा सकते है।

Upper lips- India TV Hindi
Upper lips

नई दिल्ली: हमारे चेहरे पर एक चीज हमें सबसे ज्यादा बुरी और डिस्टर्ब करती है। वह हमारे चेहरे के बाल। इससे ज्यादा अपरलिप के बाल। अपरलिप के बाल तब ज्यादा समझ आते है जब आपने लाल रंग की लिपस्टिक लगाई हो। इन बालों से निजात पाने के लिए हम पार्लर के चक्कर लगाते रहते है। जिसमें हमें अधिक दर्द तो होता ही है। इसके साथ ही यह बहुत ही जल्द बढ़ भी आते है। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे है। जिससे आप हमेशा के लिए इस समस्या से निजात पा सकते है।

हल्दी

सबसे पहले एक बाउल में 2 चम्मच हल्दी लें। इसके बाद इसमें 1 चम्मच दूध डालकर अच्छी तरह से दोनों को मिक्स करें। जब इसका स्मूद पेस्ट बन जाएं तो इसे अपने अपरलिप में धीरे-धीरे रगड़े। इसके बाद इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें। जब ये सुख जाएं तो इसे गुनगुने पानी से धो लें। रोजाना इसे करने से कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आ जाएगा।

चीनी
एक बाउल में 2 चम्मच चीनी, आधा नींबू डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अपरलिप में लगाकर धीरे-धीरे रगड़े। इसे 10-15 मिनट रगड़ लें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर साफ पानी से धो लें। कुछ दिन रोजाना करने से आपको फर्क नजर आ जाएगा।

आलू का जूस
एक आलू लेकर छील लें और इसे उबाल लें। इसके बाद इसका आराम से जूस निकाल लें। अब इसे जूस को एक बाउल में लें और इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। इसके बाद इसे साफ अंगूली से अपरलिप में लगाएं। कम से कम 15 मिनट लगा रहने के बाद इसे साफ पानी से धो लें। बेस्ट रिजल्ट के लिए सप्ताह में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करें।

दही
सबसे पहले एक बाउल में 2 चम्मच दही लें और उसमें 1 चम्मच बेसन और आधा चम्मच हल्दी डालें। इसे अच्छी तरह मिक्स करके स्मूद पेस्ट बना लें। इसे अपने अपरलिप में धीरे से लगाकर रगड़े औप 30 मिनट के लिए छोड़ दें। सुख जाने के बाद गुनगुने पानी से धो लें। रोजाना इस्तेमाल करने से आपको फर्क नजर आ जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल