1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. लड़कियों को दिखना है सबसे अलग और खूबसूरत, तो आज ही ट्राई करें ये ब्यूटी टिप्स

लड़कियों को दिखना है सबसे अलग और खूबसूरत, तो आज ही ट्राई करें ये ब्यूटी टिप्स

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 25, 2018 10:21 am IST,  Updated : Jul 25, 2018 10:21 am IST

हर लड़की खूबसूरत लगने और भीड़ से अलग नजर आने की ख्वाहिश होती है। अधिकांश लड़कियों के लिए त्वचा व बालों में चमक के साथ कुल मिलाकर खूबसूरत दिखना जरूरी होता है

Beauty tips- India TV Hindi
Beauty tips Image Source : PINTEREST

नई दिल्ली: हर लड़की खूबसूरत लगने और भीड़ से अलग नजर आने की ख्वाहिश होती है। अधिकांश लड़कियों के लिए त्वचा व बालों में चमक के साथ कुल मिलाकर खूबसूरत दिखना जरूरी होता है। 'नॉयर' (लक्जरी ब्लो बार) के निदेशक समय दत्ता और 'पॉल मिशेल' के विशेषज्ञ बताया कि कैसे शादी और इसके अलावा आप चमकदार स्किन व बालों के साथ खूबसूरत बना सकती है।

 

  • त्वचा की पहले से ही देखभाल करनी शुरू कर दें, त्वचा को नियमित रूप से गहराई से साफ करने से पिग्मेंटेशन हटाने में मदद मिलती है।
  • सही शैंपू और कंडीशनर के इस्तेमाल से बालों को पोषण मिलता है और इनमें घनापन और चमक आता है।
  • दाग-धब्बों और मुंहासों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए चिकित्सकीय सलाह ले सकती हैं, पतले बालों या समय पूर्व सफेद होते बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी डर्मेटॉलजिस्ट से सलाह ले सकती हैं।
  • स्पा लेना बालों और त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद साबित होगा। यह न सिर्फ आपको आराम और सुकून का अहसास देता है, बल्कि बालों और त्वचा में तुरंत ही एक चमक ले आता है।
  • विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि कौन सा ट्रीटमेंट लिया जाए, यह बात आपकी त्वचा और बालों के प्रकार पर भी निर्भर करती है।
  • सीधे तेज धूप के संपर्क में आने से आपके बालों और त्वचा को नुकसान पहुंचता है, इससे बचने के लिए हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकती है, यह त्वचा में खो चुके पोषण को वापस लाता है। बाजार में ऐसे शैंपू और कंडीशनर भी उपलब्ध हैं, जो सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से भी सुरक्षा प्रदान करते हैं।
  • स्किन और हेयर सीरम का इस्तेमाल करना शुरू कर दें, जिससे आपकी त्वचा और बालों को पोषण मिलेगा और चमक आएगी।
  • एलोवेरा जेल चेहरे और बाल दोनों के लिए ही फायदेमंद साबित होता है, यह कई गुणों से समृद्ध होता है, जो पोषण प्रदान करने के साथ ही चमक भी लाता है।

(इनपुट आईएएनएस)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल