1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बालों पर लगाएं ये चीज और सिर्फ 10 मिनट में पाएं सफेद बालों से हमेशा के लिए निजात

बालों पर लगाएं ये चीज और सिर्फ 10 मिनट में पाएं सफेद बालों से हमेशा के लिए निजात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 15, 2018 01:27 pm IST,  Updated : Jul 15, 2018 01:39 pm IST

सफेद बाल होना का मुख्य कारण पोषक तत्वों की कमी होता है। इसलिए भरपूर मात्रा में पोषक तत्वों का सेवन करें। इसके साथ ही इस घरेलू उपाय से आसानी से पाएं सफेद बालों से निजात। जानिए इस उपाय के बारें में।

Hair- India TV Hindi
Hair Image Source : PINTEREST

नई दिल्ली: खराब खानपान और लाइफस्टाइल के कारण स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पडता है। इन्हीं से एक समस्या है बालों का उम्र से पहले सफेद होना।

सफेद बाल होना का मुख्य कारण पोषक तत्वों की कमी होता है। इसलिए भरपूर मात्रा में पोषक तत्वों का सेवन करें। इसके साथ ही इस घरेलू उपाय से आसानी से पाएं सफेद बालों से निजात। जानिए इस उपाय के बारें में। (अगर चेहरे पर हो मुहांसे, तो भूलकर भी न करें ये काम )

सामग्री

  • आधा मुट्ठी करी पत्ता
  • बटर मिल्क

ऐसे बनाएं पेस्ट

सबसे पहले करी पत्ता लेकर अच्छी तरह से साफ करके ग्राइंडर में डालें इसके ऊपर 3-4 चम्मच बटर मिल्क डालकर अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें। अब इसका गाढ़ा पेस्ट बनाकर तैयार हैं। (माथे पर होने वाली लगातार खुजली को हल्के में न लें, हो सकता है एग्जिमा के लक्षण)

ऐसे करें इस्तेमाल
अब इस पेस्ट को बालों के स्कैल्प में लगा लें और कम से कम 5 मिनट मसाज करें। इसे बालों में ठीक तरह लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद साफ पानी से धो लें।

इस रेमिडी को एक माह में कम से कम 2 बार इस्तेमाल करें। इससे आपको कभी भी दोबारा सफेद बाल नहीं होगे। अगर आपके बाल सफेद ही है, तो माह में कम से कम 6-5 बार इसका इस्तेमाल करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल