आमतौर पर हम सभी के घरों में मसूर दाल इस्तेमाल होती है। मसूर दाल सेहत के लिए काफी फायदेमंद है क्योंकि यह प्रोटीन से भरपूर होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं मसूर दाल सेहत के साथ-साथ बेदाग और निखरी त्वचा को भी निखारने के काम आती है। इसके फेस पैक का इस्तेमाल करने से त्वचा से जूड़ी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इस फेस पैक को आप आसानी से घरों पर बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं मसूर की दाल से फेस पैक कैसे बनाया जाए।
Image Source : freepikमसूर-एलोवेरा नींबू फेस पैक
1. अगर आपका चेहरा ग्लोइंग और खिला हुआ नहीं दिख रहा है तो आप मसूर-एलोवेरा नींबू फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए चार चम्मच लाल मसूर की दाल को लेकर रात भर भिगोकर रख दें। फिर अगले सुबह इसे पीस लें। उसके बाद इसमें एलोवेरा जेल और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर अच्छे से मिक्स कर दें। अब इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15 मिनट तक के लिए छोड दें। 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो कर साफ कर लें।
2. चेहरे पर निखार पाने के लिए आप मसूर दाल, और शहद से बना फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आधा कप मसूर दाल रात भर भिगोकर रख दें। फिर अगलेसुबह उठकर इसे पीस लें। अब इसमें 1 चम्मच शहद मिला दें। इसके बाद इसे चेहरे और गर्दन पर लगाकर 20 से 25 मिनट तक के लिए छोड़ दें। फिर हल्के हाथों से मसाज करें और फिर पानी से धो लें।
3. अगर आप पिंपल्स और दाग धब्बे जैसे परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो मसूर दाल,दूध और बादाम से बना फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले मसूर दाल में चार बादाम और आधा कप दूध डालें। उसके बाद इन सभी को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को गर्दन और चेहरे पर लगाकर 5 मिनट तक मसाज करें और फिर इसे ऐसे ही 20 से 25 मिनट तक के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। इससे कुछ ही दिनों में चेहरे पर ग्लो दिखने लगेगा।
Image Source : freepikमसूर दाल-दूध फेस पैक
4. अगर आप चेहरे पर झाइयों की समस्या से परेशान हैं तो इन्हें दूर करने के लिए मसूर दाल और दूध से बना फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच मसूर दाल में दो चम्मच दूध डालकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद फिर पानी से चेहरा धो लें।
Latest Lifestyle News