नई दिल्ली: शादी हर किसी के लिए बहुत ही खास होती है। जिसके लिए वह कई महीनों पहले से तैयारी शुरु कर देते है। हर किसी की शादी को लेकर सपना होता है कि वह अपनी शादी में ऐसा दिखें, ऐसा सजावट हो। अब लाइफ का सबसे जरुरी पार्ट शादी है और उसमें आप सबसे अलग और खूबसूरत न दिखें तो फिर ये अच्छा नहीं है न।
शादी की शॉपिंग हम कई महीनों पहले शुरु कर देते है। सबसे जरुरी होता है आपकी ड्रेस और ऐसी ड्रेस जो आपकी बॉडी में फिट बैठे और स्किन टोन को सूट करें। जिससे कि आपकी खूबसूरती में चार-चांद लग जाएं।
आज के समय में लंहगों में रंग की ढेरों वैराइटी मौजूद है। गोरी स्किन वाली लडकियां गुलाबी, पीच, आसमानी, समुंद्री हरा आदि रंग चुन सकती है तो वहीं गेंहुआ रंग वाली लडकिया पर्पल, लाल और मैरुन जैसे रंग चुन सकती है। या फिर आज के ट्रेंड के हिसाब से क्रीम, पर्पल जैसे रंगो का चुनाव करती है। जानिए आपकी बॉडी के हिसाब से आप पर क्या अच्छा लगेगा।
How to choose a perfect body dress for your marriage
पियर शेप बॉडी
अगर आपके शरीर का निचला हिस्सा भारी है और आपका ब्रेस्ट लाइन पूरी समझ आ रही है तो आपकी बॉडी परफेक्ट पियर शेप बॉडी है। अपने कर्व के बैलेंस पर ध्यान रखते हुए ब्लाउज़ का वॉल्यूम निर्धारित करे। स्लिम कमर का लाभ उठाते हुए लंहगा की लाइन नाभि से नीचे रखे।
How to choose a perfect body dress for your marriage